एटा। जीटी रोड स्थित एक नर्सिंग होम में शनिवार को उपचार के दौरान 10 माह की बच्ची की मौत हो गई। इस पर परिजन ने हंगामा कर दिया। कोतवाली नगर में तहरीर दी है। जीटी रोड स्थित एक नर्सिंग होम में 29 अगस्त से एक बच्ची का उपचार चल रहा था। बताया गया कि शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।