फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam: एटा पहुंची सवा लाख उत्तर पुस्तिकाएं, कड़ी निगरानी में रहेंगी, कोई आसपास भटका तो होगी कार्रवाई

Thu, 19 Jan 2023 05:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में होना हैं। इसके लिए विभाग तैयारी कर रहा है। विभाग की तरफ से जिलों को उत्तर पुस्तिकाएं मिलना शुरू हो गईं है। इसी कड़ी में एटा जिले में 1.12 लाख उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं।   
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग की तरफ से उत्तर पुस्तिकाएं मिलना शुरू हो गईं है। गुरुवार को एटा में 72 हजार हाईस्कूल व 40 हजार इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गईं हैं। इन्हें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। इसको लेकर शिक्षा विभाग में तैयारियों का दौर चल रहा है। जिले में हाईस्कूल व इंटर के 63 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इसके लिए 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 1.12 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा गया। इनको जीआईसी स्थित एक कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखवाया गया है। 
वहीं सीलन से बचाने के लिए फर्श पर पॉलीथिन बिछाई गई है। इसके साथ ही दीमक से बचाव के लिए दवा भी डाली गई है। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं आना शुरू हो गईं है। गुरुवार को मिली उत्तर पुस्तिकाओं को मानक के अनुसार सुरक्षित रखवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें