फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा टकराने पर स्कार्पियो सवार युवकों ने पीटा

Sat, 06 Jan 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ई-रिक्शा टकराने से नाराज स्कार्पियो सवार युवकों ने चालक की पिटाई कर दी। धारदार हथियार से सिर पर वार कर उसे लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद स्कार्पियो सवार युवक भाग गए और गोली चलने की अफवाह फैल गई। इसको लेकर पुलिस परेशान रही। मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीओ और कोतवाल ने घटना की जानकारी ली। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भरथापट्टी गांव निवासी अरमान अली (24) अपने माता-पिता के साथ देवरिया क्लब में रहता है और ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार की देर शाम वह घर जाने के लिए सुभाष चौक से बीएसए कार्यालय की तरफ जाने वाले मार्ग पर पहुंचा था कि सामने से आ रहे स्कार्पियो से उसका ई-रिक्शा टकरा गया।
इसके बाद वाहन में सवार युवक आक्रोशित हो गए और उतर कर ई-रिक्शा चालक की पिटाई करने लगे, जिससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर पहुंचे लोगों से घायल ने बताया कि स्कार्पियो सवारों ने गोली मार दी है। यह अफवाह तेजी से फैल गई। लोगों ने उसे मेडिकल काॅलेज देवरिया की इमरजेंसी पर पहुंचाया। उधर सूचना मिलने पर सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी और कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और घटना की जानकारी दी तो पता चला कि गोली चलने की बात अफवाह निकली। सुभाष चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से स्कार्पियो सवारों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली थी। जांच में गलत पाई गई। आसपास के लोग और डीएम आवास पर तैनात गार्ड ने बताया कि गोली चलने की कोई बात नहीं है। स्कार्पियो से ई रिक्शा टकराने पर मारपीट हुई थी। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें