फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवाओं का न्याय सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी

Sun, 21 Jun 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शिवानंद चौरसिया के परिवार को न्याय दिलाने के लिए शहर के सुभाष चौक पर न्याय सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी रहा। इसमें शिवानंद के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई। सत्याग्रही रजत सिंह ने बताया कि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होने कहाकि जहाज पर शिवानंद चौरसिया कार्यरत थे। उस कंपनी द्वारा 95 लाख रुपये का बीमा कराया गया था, जिसकी राशि परिवार को शीघ्र दिलाई जाए। उन्होंने कहाकि शिवानंद चौरसिया की मृत्यु के लिए केवल कंपनी ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की कूटनीतिक विफलता भी जिम्मेदार है। यदि सरकार अपने नागरिकों और भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सफल होती, तो आज शिवानंद चौरसिया हमारे बीच होते। इसलिए सरकार अपनी नैतिक और राजनीतिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें