मईल। मईल थाना क्षेत्र के बरेजी गांव में शनिवार शाम 38 वर्षीय युवक का शव घर के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अंगद मिश्र का शनिवार शाम किसी बात पर परिजन से विवाद हुआ था। इसके बाद उनका शव पेड़ से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद