फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बदायूं से ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 25 Nov 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। दस दिन पूर्व बदायूं से नगर के गयागिर वार्ड स्थित ससुराल आए युवक की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को फोन कर सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजन लार के लिए रवाना हो गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बदायूं जिला के समरेर गांव निवासी गोविंद यादव की शादी लार नगर के गयागिर वार्ड के उर्मिला देवी से छह वर्ष पूर्व हुई थी। गोविंद तकरीबन दस दिन पूर्व ससुराल आए थे। तभी से यहीं रह रहे थे। शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को फोन कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही युवक के घर मे चीख-पुकार मच गई। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि युवक की मौत की खबर मिली है। युवक के परिजनों को सूचना दिया गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें