देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के कसिली गांव निवासी शशिभूषण मिश्र 35 बुधवार रात गोरखपुर से अहमदाबाद एक्सप्रेस से कमाने के लिए अहमदाबाद के लिए निकले थे। शनिवार भोर में ट्रेन अहमदाबाद स्टेशन पर पहुंची, जहां पर ट्रेन में सफाई करने वाले कर्मी ने देखा कि एक यात्री का ट्रेन में बैग पड़ा हुआ है। उसमें मौजूद बैग में डायरी मिली, जिसमें अंकित नंबर के जरिए इसकी सूचना उनके ससुर को दी। यह सुनकर ससुराल और परिजन सशंकित हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनके बारे में परिजनों को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।