देसही देवरिया। सेंट्रल बैंक की बरवा मीरछापर शाखा में शनिवार को एक युवक पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। एटीएम केबिन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। शाम को क्षेत्र के ही शामपुर गांव का रहने वाला आरिफ बैंक में अचानक दाखिल हुआ और कोई कुछ समझ पाता तब तक तोड़फोड़ करने लगा। एटीएम केबिन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यह देख कर्मचारी दंग रह गए। खातेदारों में अफरा-तफरी मच गई। बैंककर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरिफ को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने परिजन को बुलाकर उन्हें हिदायत देकर सौंप दिया। संवाद