फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने छात्रा को पीटा

Sat, 20 May 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के भाई ने छात्रा की मां को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन

- दोनों आरोपी युवक पुलिस हिरासत में, घायल छात्रा की मां का सीएचसी पर चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा से गांव का एक युवक छेड़खानी करता था। विरोध करने पर युवक ने उसके घर की एक महिला के मोबाइल के वाट्सएप पर वीडिओ कॉल कर अश्लील वीडीओ वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इस बीच कॉलेज जाते समय छात्रा को रास्ते में रोककर युवक ने जबरन छेड़खानी की। छात्रा ने जब विरोध किया तो उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की। उधर पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लिया तो उसका छोटा भाई युवती के घर पहुंचकर उसकी मां को बेरहमी से लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज सीएचसी तरकुलवा में चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती लीलावती देवी महाविद्यालय हरैया में बीए की छात्रा है। छात्रा के गांव का ही एक युवक कुछ दिनों से उसके साथ अश्लील हरकत करके छेड़छाड़ करता था। युवती के मना करने पर वह उसके चाची के मोबाइल के वाट्सएप पर वीडिओ कॉल करके अश्लील वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी देता था। छात्रा रोज की तरह शुक्रवार सुबह कॉलेज जा रही थी। इसी बीच उक्त युवक उसे रास्ते में रोककर अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित छात्रा ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक हरेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया। उधर उसके छोटे भाई बलिंद्र यादव ने छात्रा के घर पहुंचकर उसकी मां लीलावती देवी को लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। उधर छात्रा की मां की हालत को गंभीर देखकर पुलिस ने एंबुलेंस 108 बुलाकर इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा भिजवाया। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जांचकर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें