फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक को घेरकर पीटा, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Oct 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव के युवक को रास्ते में घेरकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित की मां कुमारी देवी की तहरीर पर दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। आरोप है कि 14 अक्तूबर की शाम महुआपाटन से घर लौट रहे प्रदीप चौहान को पहाड़पुर के पास घेरकर पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें