फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनें युवा : प्रताप नारायण

Mon, 21 Aug 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया में विश्व उद्यमिता दिवस पर कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता   संवाद
विज्ञापन
देवरिया। औद्योगिक संस्थान में सोमवार को लघु उद्योग भारती के तत्वाधान में दो अक्तूबर तक चलने वाले विश्व उद्यमिता दिवस का शुभारंभ किया गया। इसमें युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। जबकि लोगों को जागरूक करने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रताप नारायण जायसवाल ने कहा कि रोजगार के मतलब को बदलने के लिए युवाओं काे प्रेरित करना होगा। रोजगार, नौकरी ही नहीं, बल्कि स्वयं के कारोबार, प्रोफेशन है। जिसके जरिए जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम को दिनेश शुक्ल, गुंजन मिश्र, राजकुमार आदि ने संबोधित किया। सभी ने सरकार की योजनाओं के लाभ को बताते हुए युवाओं को नौकरी के अलावा व्यवसाय में कैरियर तलाशने पर जोर दिया। मौके पर पुष्पा देवी, सत्यपाल, भगवान यादव, राकेश पांडेय, सिंधु पांडेय, विभा, शशि सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें