भागलपुर। भागलपुर-पिंडी मार्ग पर जिरासो पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर भाग। पुलिस ने टेंपो कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भटनी थाना क्षेत्र के अलघटपुर पिपरा बिट्ठल निवासी अमित कुमार गौतम (23) बाइक से पिंडी की ओर जा रहे थे। पीछे लार थाना क्षेत्र के करछो नदौली निवासी करन प्रसाद भी बैठे थे। जिरासो पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे सवारी टेंपो से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में अमित की मौके पर मौत हो गई। वहीं, हादसे की चपेट में आकर पैदल घर जा रहे मईल थाना क्षेत्र के देवकली निवासी मनोज प्रसाद भी घायल हो गए। संवाद