बरियारपुर के महुई गांव के रहने वाला था मृतक, मुसैला के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में रविवार शाम मौत हो गई। वह देवरिया -सलेमपुर सड़क मार्ग के मुसैला के पास पेड़ की टहनी गिरने से घायल हो गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही बरियारपुर के महुई गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी चंद्रभान यादव (38) अपने रिश्तेदार परमहंस यादव निवासी नवलपुर थाना कटेया जिला गोपालगंज के साथ रविवार की दोपहर में सलेमपुर जा रहे थे। देवरिया-सलेमपुर सड़क मार्ग के खुखुंदू और मुसैला के बीच सड़क के किनारे लगे पेड़ की टहनी टूट कर बाइक पर गिर गया। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। लोगों ने इलाज के लिए पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया। चंद्रभान यादव की गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि परमहंस का इलाज चल रहा है। इसकी सूचना मृतक के घर पहुंचा तो परिजन बदहवास हो होकर चीखने -चिल्लाने लगे। माता-पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुखुंदू एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हुए थे। दोनों को इलाज को जिला अस्पताल भेजा गया था।