फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मार्ग दुर्घटना में युवक घायल

Tue, 12 Mar 2024 10:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। क्षेत्र के पकड़ी बाबू चौराहे के पास सोमवार की रात बरात सलेमपुर जाते समय किसी चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गए। उन्हें पीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया, जबकि बाइक चालक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी, उसे हल्की चोट आई थी।
विज्ञापन

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के चफवा गांव निवासी ग्यास गोंड के पुत्र की बरात सलेमपुर जा रही थी। इसमें शामिल होने के लिए बाइक से प्रदीप पुत्र बाबूलाल के साथ ही गांव का आदित्य कुमार पुत्र मदन प्रसाद भी बरात जाने के लिए बाइक से निकले। वे पकड़ी बाबू चौराहे पर पहुंचे थे। इसी बीच चारपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे घायल हो गए। बरात जा रहे गांव के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए पीएचसी भाटपाररानी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने आदित्य कुमार की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। बाइक प्रदीप पुत्र बाबूलाल चला रहा था, उसे हल्की चोट आई। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें