फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल

Tue, 07 May 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात ट्रैक पार करने के दौरान एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने युवक को सीएचसी पहुंचाया। यहां से स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सकों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बिहार प्रान्त के मैरवा थाना क्षेत्र के मझवलिया खुर्द गांव निवासी दीपक कुमार (30) किसी कार्य से भटनी आया था। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह मैरवा जाने के लिए प्लेटफार्म संख्या पांच पर ट्रेन पकड़ने जा रहा था। जल्दी के लिए ट्रैक पार करने लगा। तभी मउ-भटनी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी एसओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें