सलेमपुर। पुलवामा हमले की बरसी पर शनिवार को सलेमपुर के पहल सेवा संस्थान से जुड़े युवाओं ने देश के वीर सपूतों को याद किया। तहसील परिसर के मुख्य द्वार के सामने स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर युवाओं ने कैंडल जलाकर शहीदों की शहादत को नमन किया और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। राजीव मिश्रा ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवान हमारे असली नायक हैं। उनके सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने का एक विनम्र प्रयास है। इसके बाद शहीद स्मारक पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में युवाओं ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप अमन मिश्रा, सतीश पांडेय, प्रतीक नंदन त्रिपाठी, प्रिंस उपाध्याय, वाचस्पति त्रिपाठी, लक्ष्मण सिंह,अनुज त्रिपाठी, काशीनाथ, नवीन, सौरभ आदि मौजूद रहे।