फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान बंद कर घर जा रहे युवक को पीटा, तीन पर हत्या के प्रयास का केस

Tue, 05 Sep 2023 11:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन
देवरिया जिले में दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक को मनबढ़ों ने रास्ते में मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


वहीं घायल युवक का इलाज गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के गुद्दीजोर गांव निवासी सिकंदर अंसारी लंगड़ा चौराहे पर दुकान चलाते हैं। रविवार की रात दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान लगड़ा चौराहे के पास रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे मनबढ़ों ने दुकानदार पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले गए जहां स्थिति गम्भीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के चाचा नासिर के शिकायत पर पुलिस ने विनय गोंड, पुष्पेंद्र पटेल निवासी खजुरिया, अभिषेक मिश्र उर्फ किलर निवासी उदयपुरा के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि का केस दर्ज किया है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि एक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें