फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 07 May 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फाईल फोटो मनोज साहनी श्रोत- परिजन
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बे का था निवासी, पत्नी के मायके बड़ौदा जाने के बाद की खुदकुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। कस्बे के साहनी मोहल्ले में सोमवार को एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर साड़ी का फंदा लगाकर छत के कुंडे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी मनोज साहनी (40) पुत्र स्व. फरेश साहनी गैस एजेंसी पर वाहन चलाने का कार्य करता था। सोमवार दोपहर रोज की भांति वाहन एजेंसी पर खड़ा कर घर आया। घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। पारिवारिक कलह की वजह से गले में साड़ी का फंदा छत के कुंडे में लगाकर जान दे दी। आसपास के लोगों के अनुसार, मनोज की शादी 18 साल पहले गुजरात प्रांत के बड़ौदा में हुई थी। शादी के कुछ वर्षो बाद एक लड़की हुई। पत्नी रेखा से रोज विवाद होने लगा था। कुछ सालों बाद पत्नी रेखा अपनी बेटी अंशु को साथ लेकर बड़ौदा मायके चली गई। दस साल बाद छह महीने पहले वह ससुराल भागलपुर आई। कुछ दिन बाद फिर विवाद शुरू हो गया। रविवार को पुलिस भी आई थी और दोनों को समझा-बुझाकर वापस चली गई। सोमवार सुबह मनोज की पत्नी रेखा लड़की को लेकर बड़ौदा जाने के लिए देवरिया से ट्रेन पकड़ने चली गई। मनोज दोपहर में घर लौटा तो पत्नी और बेटी को न पाकर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज चौकी प्रभारी सद्गुरु मिश्रा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। कुछ देर बाद सीओ बरहज आदित्य कुमार गौतम भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें