रामपुर कारखाना। संदिग्ध हालात में सड़क किनारे अचेत मिले मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के स्वामीपट्टी देउरवा गांव निवासी योगेंद्र (40) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह पटनवा पुल से पैदल घर लौट रहा था। खांडेछापर और बरईपुर लाला के बीच ईंट-भट्ठे के पास वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।