गौरी बाजार। ग्राम पथरहट निवासी एक युवक की करंट के चपेट में आने से गोरखपुर में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पथरहट गांव निवासी संगम ऊर्फ भीम गोंड़ (20) पुत्र मोहन गोंड डीजे में काम करता था। छह दिन पूर्व वह घर से गोरखपुर स्थित हाटा बाजार में डीजे में मजदूरी का कार्य करने गया। 29 जुलाई को गोरखपुर के भींटी में डीजे उतारते समय ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। संवाद