फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली गिरने पर चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
 विंदेश सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मलघोट बिरैचा गांव के एक युवक की शनिवार को बिजली गिरने पर चपेट में आने से मौत हो गई। युवक गांव के बाहर खेत में काम कर रहा था। इसकी सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मलघोट बिरैचा गांव निवासी विंदेश सिंह (35) पुत्र कमला सिंह शनिवार को अपने खेत में काम कर रहे थे। दोपहर बाद करीब 2.15 बजे तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। इसी बीच अचानक उनके पास तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गए। परिजन उनको सीएचसी पथरदेवा ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें