फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
करंट से मरे संदीप की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रुद्रपुर। माहीगंज गांव में मोटर में उतरे करंट की चपेट आने से संदीप मद्धेशिया (25) गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के वक्त वह पास में ही नहा रहा था। हादसा बृहस्पतिवार सुबह हुआ। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह मुंबई में नौकरी करता था। दो दिन पहले ही घर वापस आया था।
विज्ञापन

माहीगंज गांव के रहने वाले हरीश चंद का बड़ा बेटा संदीप मद्धेशिया मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। दो दिन पहले वह घर आया था। परिजनों के अनुसार सुबह वह बाथरुम में नहाने गया था। मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल होकर बाथरुम में गिरा था। काफी देर बाद उसके बाहर नहीं निकलने पर घर वाले बाथरुम में गए, तो अचेत पड़ा देख दंग रह गए। उसे लेकर घर वाले देवरिया स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर मां प्रेमशीला और पत्नी बेसुध हो गई। एक साल पहले ही संदीप की शादी हुई थी। मृतक के पिता और छोटा भाई मुंबई ही रहते हैं। दोनों वापस घर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें