फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेबल फैन ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 02 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सुरौली थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव निवासी हरेंद्र यादव (40) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह टेबल फैन ठीक कर रहे थे और अचानक उसमें करंट आ गया। रविवार की सुबह हुई इस घटना के बाद पूरा गांव गम में डूब गया।
विज्ञापन

तीन भाइयों में दूसरे नंबर के हरेंद्र यादव ट्रक चलाकर परिवार का गुजर बसर करते थे। उन्होंने विदेश जाने के लिए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रखा था। टेबल फैन खराब होने पर रविवार की सुबह वह इसे ठीक करने बैठे थे। इसी दौरान पंखे में करंट उतर आया और वह झटका खाकर बेहोश हो गए। परिजन व ग्रामीण आननफानन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर पत्नी कुसुम (35) व पुत्रों हिमांशु (13) और कार्तिक (8) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें