भाटपाररानी। रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास रविवार सुबह ट्रेन से गिर कर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक शरीर पर हल्का पीला कलर का शर्ट व काले रंग का पैंट पहने हुआ था। रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास अप ट्रेक पर एक युवक का शव लोगों ने पड़ा हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना भाटपाररानी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी भटनी ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरकर हुई है। थानाध्यक्ष जीआरपी भटनी पंकज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी पहचान करने के लिए पुलिस जुटी है। संवाद