भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के नोनापार और भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के बीच फूलमान टोला के पास जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार को सुबह शौच करने गए लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के जब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान कर शव कब्जे में ले लिया।
सुबह अमृतसर से दरभंगा जाने वाली डाउन जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन से युवक गिर पड़ा। लोग उसके पास पहुंचे तो युवक दम तोड़ चुका था और शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। लोगों ने इसकी सूचना भाटपाररानी पुलिस को दी। जेब से मिले पहचान पत्र से युवक की शिनाख्त विशाल (40) पुत्र रामअशीष माझी निवासी हरेंद्र राय का टोला जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।