फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक से गिरकर युवक की मौत

Mon, 22 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के रेलवे क्राॅसिंग के पास रविवार को अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से युवक घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोगों का रो रो-कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सिवान जनपद के जिरादेई थाना क्षेत्र के भैंसाखाल गांव निवासी हरिओम गोंड (25) पुत्र तेंगा गोंड रविवार को सलेमपुर के अपने रिस्तेदार के घर आया था। वह वापस अपने गांव जा रहा था कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित रेलवे क्रासिंग के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से युवक घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें