फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
सुधीर की फाइल फोटो- संवाद
विज्ञापन
-गांव में बिजली का तार जोड़ते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रामलक्षन चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह इलेक्टि्रशियन का काम करता था। युवक गांव में एक पोल पर तार जोड़ रहा था, कि करंट की चपेट में आ गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छितही गांव निवासी सुधीर कुमार (24) वर्ष पुत्र रामसमुझ शनिवार की देर शाम गांव के पास तार जोड़ने के लिए 11 हजार बिजली के पोल पर चढ़ा था। इसी बीच उसमें बिजली आ गई। युवक करंट की चपेट में आने से झटका खाकर सड़क पर गिर कर बेसुध हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले जा रहे थे युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक चार भाईयों संदीप, संजीव, सुमित में तीसरे नंबर का था। जवान बेटे की मौत पर मां मीना देवी का रो रोकर बुरा हाल था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। रविवार की देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें