भटनी। नगर के 116 नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी शव की शिनाख्त में जुट गई। भटनी नगर के 116 नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर शनिवार की देर रात ट्रैक पार करते समय एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन चालक की जानकारी पर पहुंची जीआरपी शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। एसओ जीआरपी दिनेश सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने एक 30 वर्षीय युवक की मौत हुई है। युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद