फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सवरेजी के युवक की सिवान में ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 18 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपालगंज में माइक्रो फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर थे कार्यरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के सवरेजी गांव के रहने वाले बैंक मैनेजर की सिवान में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक गोपालगंज बिहार स्थित माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में बैंक मैनेजर पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार सुबह गोपालगंज जाने के लिए घर से निकले थे। खामपार थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव सदानंद उर्फ मंटू तिवारी (45) गोपालगंज बिहार में माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार को गोपालगंज जाने के लिए वे किसी ट्रेन से निकले थे। सिवान में ट्रेन दुर्घटना में उनकी जान चली गई। इसकी जानकारी पर परिवार में मातम छा गया माता-पिता, पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें