फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की सड़क हादसे में गुजरात में मौत

Tue, 18 Jun 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकलेश्वर में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर था कार्यरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी एक युवक की रविवार की रात गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई । वह अंकलेश्वर स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत था। घटना के बाद शुभचिंतक व रिश्तेदार गुजरात के लिए रवाना हो गए।
भटनी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले अजित कुमार मौर्य (30) गुजरात के अंकलेश्वर में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह पिता बसंत मौर्य, दोनों भाइयों व पत्नी और दो बच्चों के साथ अंकलेश्वर ही रहते थे। रविवार की रात ड्यूटी समाप्ति के बाद वह घर के लिए बाइक से निकले, तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। लोग उन्हें अंकलेश्वर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अजित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी सोमवार सुबह गोपालपुर गांव में रह रहे अजित के चाचा व अन्य शुभचिंतकों को हुई तो चीख-पुकार मच गई। भाटपाररानी के विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने दुख व्यक्त किया है।
सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की गुजरात में सड़क हादसे में मौत होने की सूचना गुजरात पुलिस से रात में मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें