फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 15 Jun 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआडीह के पिपरहिया गांव के थे प्रिंस
विज्ञापन




फैजाबाद में हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी

देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरहिया गांव के एक युवक की फैजाबाद के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरहिया गांव के प्रिंस यादव (19) फैजाबाद के पास किसी शराब की दुकान पर काम करते थे। शुक्रवार की दोपहर वह बाइक से कैश जमा करने जा रहे थे। इसी बीच बस्ती और फैजाबाद के बीच उनकी बाइक के आगे अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। घर के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। प्रिंस की मौत से पिता योगेंद्र यादव, माता, छोटा भाई दीपांशु और छोटी बहन मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें