फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार एक की मौत, एक घायल

Wed, 01 May 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक सूरज का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहनपुर। बनकटा थाना अंतर्गत सोहनपुर सलेमपुर मार्ग पर खंड़वा टोला के पुल के समीप मंगलवार को एक ही बाइक पर सवार दो युवक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों लहूलुहान होकर छटपटाने लगे। आसपास के लोगों ने दोनों को भाटपार रानी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम सोहनपुर निवासी सूरज कुशवाहा (19) पुत्र प्रमोद कुशवाहा तथा कृष्णा कुशवाहा (18) पुत्र सुकई घर से सलेमपुर की तरफ किसी कार्य बस एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। खंड़वा टोला के पुल के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। दोनों में किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उन्हें सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई थी। दोनों के हाथ और पैर टूट गए थे। आसपास के लोग उन्हें भाटपार रानी अस्पताल पहुंचाए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सूरज कुशवाहा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि एक की मौत होने की सूचना मिली है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें