फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

Fri, 19 Apr 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के पांडेयचक चौराहा के पास हुए हादसे में मृत दुर्गेश की (फाइल फोटो)
विज्ञापन
महुआडीह के करजहां गांव के थे दुर्गेश
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पांडेयचक के पास हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। पांडेयचक चौराहा के पास बृहस्पतिवार की शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डाक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। उधर, दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के करजहां गांव के दुर्गेश प्रसाद (22), बृहस्पतिवार को किसी काम से बाइक से अकेले देवरिया गए। शाम को लौटते समय रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पांडेयचक चौराहा से करीब 100 मीटर उत्तर तरफ मुख्य मार्ग पर महुआडीह की तरफ से आ रही एक बाइक से दुर्गेश की बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख- पुकार मच गई। दुर्गेश की मौत से पिता रामअशीष प्रसाद, माता सोनकली देवी, बड़े भाई व्यास छोटे भाई दीपक, गुलशन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक मामूली रूप से चोटिल हुए और हादसे के बाद अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने गई। एसओ रामपुर नंदा प्रसाद ने बताया की दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दुर्गेश की मौत हो गई है।

पेंटिंग का कार्य करते थे दुर्गेश
दुर्गेश प्रसाद के घर की माली हालत ठीक नहीं थी। वह आर्थिक हालत मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर पेंटिंग का कार्य करते थे। उनकी मौत से आहत गांव के लोगों ने बताया कि दुर्गेश काफी मिलनसार और मेहनती थे।
विज्ञापन


हेलमेट लगाए होते तो शायद बच जाती जान
देसही देवरिया। पांडेयचक चौराहा पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दुर्गेश की मौत हो गई। उनके सिर व मुंह पर गंभीर चोट लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि दुर्गेश ने अगर हेलमेट लगाया होता तो सिर पर इतनी चोट नहीं लगी होती और शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें