फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम की बस की टक्कर से बरहज के शख्स की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम की बस की टक्कर से बरहज के शख्स की मौत
विज्ञापन

परसियां-अजमेर के समीप हुआ हादसा, बाइक से घर जा रहा था राजेश
संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी/गड़ेर। भलुअनी थाना क्षेत्र के परसियां अजमेर के निकट देवरिया मार्ग पर सोमवार की शाम परिवहन निगम की बस के टक्कर से बरहज के परसियां चौबे गांव निवासी और बाइक सवार राजेश यादव (40) पुत्र गामा यादव घायल हो गए। जिन्हें 108 नंबर सेवा से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजेश किसी काम से देवरिया गए थे। वह शाम को वापस गांव आ रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही निगम की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। राजेश के घायल होने की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

राजेश की मौत की जानकारी होने पर पत्नी सुमित्रा दहाड़ें मारने लगीं। वह रह-रह कर बेहोश हो जा रही थीं। जबकि पुत्र सचिन (10) और पुत्री खुशबू (08) का रो-रो कर बुरा हाल था। जिसे देख सबकी आंखें भर जा रही थीं। थानाध्यक्ष भलुअनी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे में घायल राजेश के मौत की सूचना है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व विदेश से गांव आए थे राजेश
बरहज। क्षेत्र के परसियां चौबे गांव निवासी स्व. गामा यादव के चार पुत्रों दुर्गेश, उमेश, अलगू में राजेश सबसे छोटे पुत्र थे। वह एक माह पूर्व खाड़ी देश से वापस गांव आए थे। उन्हें क्या पता था कि मौत उनका गांव में इंतजार कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार की माली हालत सही न होने के कारण वह कर्ज आदि लेकर कमाने विदेश गए थे। सोमवार को बड़े भाई दुर्गेश के पुत्र देवेंद्र की ससुराल देवरिया गए थे। जहां से वापस गांव आ रहे थे। राजेश की मौत से सभी हतप्रभ हैं। जबकि गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें