फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवाओं ने खेल के मैदान के लिए भूमि आवंटन की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम टीकमपार के युवकों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव में खेल के मैदान के लिए भूमि आवंटित किए जाने की मांग की है। गांव के रविंद्र यादव, आकाश सिंह, संदीप प्रसाद, दुर्गेश कुमार, अजित कुमार आदि युवाओं ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत टीकमपार में खेल का मैदान नहीं है। इससे बच्चों को खेलने के लिए कई किमी दूर भाटपाररानी जाना पड़ता है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। युवाओं ने ग्राम पंचायत में खेल मैदान के लिए भूमि का आवंटन कराने की मांग की है, ताकि उन्हें अभ्यास के लिए दूर न जाना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें