फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी ने पीटा तो ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Sat, 15 Jun 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

- डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी, आए दिन पति व पत्नी में होता रहता था विवाद
- मृतक का पिता ठेला चलाकर चलाता है परिवार की जीविका
- मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था, परिजनों का रोकर बुरा हाल
- घटना के बाद भाई व पिता के साथ मायके चली गई मृतक की पत्नी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट/बरियारपुर। बरियारपुर क्षेत्र के अहिल्यापुर मंदिर के निकट बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसकी शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान के मूल निवासी पंकज गुप्त पुत्र रामनाथ के रूप हुई। सोशल मीडिया मिली जानकारी पर परिजनों ने शव की शिनाख्त पंकज गुप्ता के रूप में की।
कोतवाली क्षेत्र के पिपराचंद्रभान के मूल निवासी रामनाथ गुप्ता 15 वर्ष पूर्व गांव से निकलकर सलेमपुर-देवरिया मुख्यमार्ग पर सोंदा में निजी मकान बनवाकर रहते थे। वह ठेले पर सब्जी बेचकर परिवार की जीविका चलाते थे। पंकज के पिता रामनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह ठेला लेकर सब्जी बेचने चले गए। मेरा छोटा बेटा मंजीत सब्जी लाने मंडी चला गया। मेरी पत्नी चंपा देवी का निधन चार वर्ष पूर्व हो गया है। बड़ा बेटा राजीव गुप्त इंदौर में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर मेरा बेटा व उसकी पत्नी ही थे। पंकज गुप्ता और उसकी पत्नी सुमन देवी के बीच भोजन करने को लेकर विवाद हो गया। पंकज की पत्नी सुमन ने पति को कई थप्पड़ जड़ दिए। चप्पल से भी पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध पति पंकज ने अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज की पत्नी सुमन अपने भाई और पिता के साथ मायके चली गई। पंकज को अभी कोई संतान नहीं थी। बरियारपुर एसओ दिग्विजयनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें