फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गायत्री मंदिर के पीछे नाले में औंधे मुंह उतराया मिला शव

Sun, 12 May 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के गायत्री मंदिर के पीछे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव शनिवार को बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शहर के गायत्री मंदिर के पीछे सोमनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे नाले में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव लोगों ने देखा। वह मुंह के बल नाले में गिरा था, उसकी पीठ ऊपर थी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त कराने में जुट गयी, देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सका थी। इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक शव नाले में बरामद हुआ है, शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें