फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रंजिश में युवक को पीटा आठ पर प्राथमिकी

Sun, 21 Jun 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। करनपुरा गांव स्थित भगवती स्थान पर मुंडन समारोह में शामिल होने गए एक युवक को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट दिया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत आठ पर एफआईआर दर्ज की है। डहरौली गांव निवासी राजन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह 19 जून की दोपहर में करनपुरा गांव स्थित देवी के स्थान पर भतीजे के मुंडन समारोह में गए थे। पिपरा कछार गांव के मगरु गुप्ता, आकाश गुप्ता और छह अज्ञात लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें