फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आपस में हुई बात- बढ़ा विवाद, युवक की पीटकर हत्या; बेटी के हाथ पीले करने की हसरत रह गई अधूरी

Tue, 07 Jan 2025 04:50 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

आरोपी अजय और सुभाष पहले किसी बात पर आपस में बीतचीत कर रहे थे। इसी बीच अचानक अजय आक्रामक हो गया। वह सुभाष की पिटाई करते हुए उसके सिर का पिछला हिस्सा दीवाल से जोर से लड़ा दिया। उसके बाद उनको नीचे सीसी सड़क पर उठा कर पटक दिया। सुभाष बेसुध हो गए। लेकिन, आरोपी उसकी पिटाई करता रहा।
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीबाजार के धनौती गांव में सोमवार की रात एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। हत्या किए जाने की जानकारी होते ही गांव में काफी तनाव का माहौल है। वारदात के बाद आरोपी और उसका परिवार घर छोड़कर रात में ही फरार हो गया।

विज्ञापन



सूचना पर पहुंची गौरीबाजार पुलिस ने गांव में हालात को संभाला। मंगलवार की सुबह गांव पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पोस्टमार्टम घर पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। गांव के लोगों की मानें तो हत्या की वजह मामूली कहासुनी है।
विज्ञापन


गौरीबाजार थानाक्षेत्र के धनौती गांव के सुभाष पटेल (45), सोमवार को किसी काम से कहीं गए हुए थे। रात नौ बजे के करीब घर वापस लौटे। अभी वह अपने घर से करीब पचास मीटर दूर ही थे। तभी गांव का ही अजय उन्हें मिला। अजय उन्हें रोक कर उनसे कुछ बात करने लगा। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

आरोपी अजय इसी बीच अचानक आक्रामक हो गया। वह सुभाष की पिटाई करते हुए उसके सिर का पिछला हिस्सा दीवाल से जोर से लड़ा दिया। उसके बाद उनको नीचे सीसी सड़क पर उठा कर पटक दिया। सुभाष बेसुध हो गए। लेकिन, आरोपी उसकी पिटाई करता रहा।

इतने में शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। लोगों के सहयोग से सुबास को गौरीबाजार सीएचसी ले जाया गया। वहां गंभीर हालात देख डाक्टरों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया।सुभाष चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी हत्या से पिता रामाअद्या, माता कमलावती देवी, बड़े भाई उमेश, छोटे भाई रमेश, धर्मेंद्र, पत्नी द्रौपदी देवी, बेटा कुलदीप व बेटी मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है।

सभी डर और दहशत में हैं। उधर, हत्या की जानकारी होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी और उसके परिवार के लोग रात में ही घर छोड़कर रात में ही फरार हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से गांव में काफी तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला। मंगलवार सुबह से ही गांव पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया।

पूरी रात पुलिस के बजते हूटर की वजह से आस-पास गांवों के लोग भी सो नहीं सके। वह भी परेशान रहे। मंगलवार की सुबह हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी की तरह फैल गई। एसओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि धनौती गांव में सुबास पटेल की गांव के अजय ने पीटकर हत्या कर दी। आरोपी घर छोड़कर परिवार के साथ फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

बेटी का हाथ पीला करने की हसरत रह गई अधूरी
सुभाष का एक बेटा और एक बेटी है। बेटा कुलदीप गोवा में रहकर प्राइवेट नौकरी करके परिवार का जीवन - यापन में लगा है। सुबास अपनी बेटी मुस्कान की शादी खोज रहे थे। पत्नी से कहा करते थे कि बेटी शादी योग्य हो गई है। उसके लिए अच्छा सा जीवनसाथी देख कर उसकी शादी कर इस जिम्मेदारी से निवृत हो जाना है।

लेकिन, उन्हें क्या पता था कि मामूली सी बहस पर इस कदर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी जाएगी। इससे पूरा हंसता खेलता परिवार पल भर में ही बिखर गया। वहीं पूरा गांव भी हत्या की इस वारदात से सहमा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें