फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में घेरकर दो युवकों को पीटा, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में घेरकर दो युवकों को पीटा, दी तहरीर
विज्ञापन

देवरिया। पुरानी रंजिश में शुक्रवार की सुबह लकड़ीहट्टा रोड में बाइक सवार दो युवकों को कुछ लोगों ने घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़हरा निवासी चंद्रजीत यादव पुत्र लालजी यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह शुक्रवार की सुबह अपने दोस्त अर्जुन शर्मा पुत्र शारदा प्रसाद शर्मा के साथ कसया ढ़ाले की तरफ जा रहे थे। अभी वह लकड़ीहट्टा पर ही पहुंचे थे कि 10 से 15 की संख्या में आए स्थानीय व चंद्रिका छात्रावास में रहने वाले कुछ युवकों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इसमें वह दोनो बुरी तरह घायल हो गए। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें