संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के खुदिया गांव में बुधवार की शाम आठ बजे एक युवक के पेट मे चाकू मार दिया गया। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। खुदिया निवासी भानु प्रताप सिंह बाइक से अपने फॉर्म हाउस पर खाना खाने जा रहे थे। सतेन्द्र सिंह के दरवाजे पर उनकी बाइक फिसल गई। आरोप है कि सतेंद्र और उनके सहयोगियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुन उनका भाई विवेक आया तो हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से पेट मे चाकू घोप दिया। मामले में पुलिस ने भानुप्रताप की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छह आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।