रामपुर कारखाना। बभनौली रोड स्थित ईंट भट्ठे के पास मंगलवार की रात बुलाकर डुमरी गांव निवासी सलमान अंसारी (25) पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर भट्ठे के मजदूर और राहगीर दौड़े तो आरोपी चाकू लहराते हुए भाग गए। परिजनों ने सलमान को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि युवक को चाकू लगने की सूचना मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। संवाद