तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
तरकुलवा। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की रात में गश्त के दौरान मुछैला रोड तिराहे के पास से युवक को गिरफ्तार करके तमंचा और कारतूस बरामद किया।
थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े युवक की पहचान राजन मद्धेशिया निवासी बतासा गली, पथरदेवा के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।