फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 35 शीशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी जीआरपी ने बुधवार को भाटपाररानी रेलवे स्टेशन से एक युवक को 35 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जीआरपी ने उसे जेल भेज दिया। एसपी रेलवे गोरखपुर के निर्देश पर जीआरपी शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार को जीआरपी भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर जांच कर रही थी। तभी एक युवक झोला लेकर टहलते दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 35 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल चौरसिया निवासी सिवान के रूप में की गई। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि केस दर्ज कर युवक को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें