भटनी। मायापुर गांव के पास से सोमवार को पुलिस ने एक युवक को 20 शीशी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक की पहचान खुखुंदू थाना क्षेत्र के पांडेयपुर झंतोरा निवासी मनोज कुमार कुशवाहा के रूप में हुई। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि संदेह के आधार पर आरोपी युवक की तलाशी लेने पर शराब पकड़ी गई।