फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सबसे कम उम्र के पंकज पहली बार बने सभासद

Mon, 15 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर पंचायत के वार्ड 6 पोखरा पार से सबसे कम 21 वर्ष के पंकज यादव पहली बार सभासद चुने गए हैं। उनकी शिक्षा कक्षा 8 तक है। लेकिन समाज सेवा में वह अग्रणी भूमिका निभाते है। वार्ड 2 हनुमानगढ़ी से जीती सपा सभासद अनीता देवी साक्षर हैं। वे किसी तरह हस्ताक्षर बना लेती हैं। वार्ड 5 रामपुर लिटिहा से कैलाश यादव लगातार तीसरी बार सभासद बने हैं। जनता ने उन्हें अच्छे कार्यों की बदौलत तीसरी बार सभासद बनाया है। वार्ड 4 चिकटोली से सुरेंद्र चौहान भाजपा से दूसरी बार सभासद बने हैं। वहीं भाजपा के वार्ड नंबर 9 दुर्गा मंदिर से राजेश गुप्ता लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं। इस तरह से देखा जाए तो बोर्ड गठन में इस बार निर्दलीय सभासदों, जिनकी संख्या 6 है, की मुख्य भूमिका होगी। इसके अलावा भाजपा के 4 तथा सपा के दो प्रत्याशी जीते हैं। उनकी भी महती की भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें