फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव

Fri, 06 Jun 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार नगर पंचायत के इंदिरा नगर स्थित कब्रिस्तान के पास शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान दिखे। कुछ लोगों का कहना है कि आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था तो कुछ का कहना है कि वाहन की टक्कर से मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, भेड़िहरवा टोला निवासी विकास सिंह (26) पुत्र कमलेश्वर सिंह का शव कब्रिस्तान के पास पड़ा था। शव को देख लोगों ने सूचना पुलिस चौकी को दी। पुलिस शव के बारे जांच कर रही थी, इसी बीच परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें