फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक ने दुकान से लिया कुरकुरे, रुपये मांगने पर दुकानदार को मारा चाकू

Sun, 01 Sep 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शुक्रवार की रात दुकानदार से एक युवक ने कुरकुरे लिया और जब उसने रुपये मांगे तो युवक गाली-गलौज करते हुए उसपर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने दुकानदार की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी फूल मोहम्मद पुत्र तैयब शुक्रवार की शाम को गांव के विष्णुदेव गोड़ के किराना स्टोर की दुकान पर गया। वहां जाने के बाद फूल मोहम्मद ने दुकान पर मौजूद विष्णुदेव के बेटे कुशाल गोड़ से एक कुरकुरे मांगा। कुशाल ने उसे कुरकुरे दे दिया। जब फूल मोहम्मद कुरकुरे खा लिया तो कुशाल ने उससे रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये मांगने पर फूल मोहम्मद गाली-गलौज करने लगा और पास रखे चाकू निकाल उसने कुशाल पर प्रहार कर दिया। कुशाल को दाहिने पैर और बाएं हाथ में चाकू लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद लोगों ने फूल मोहम्मद को भी पकड़कर पिटाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया लेजाकर इलाज कराया। कुशाल की मां गुड्डी देवी की तहरीर पर पुलिस ने फूल मोहम्मद के खिलाफ हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, धमकी देना और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें