फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोस्तों संग पुणे से घर लौट रहा युवक गायब

Fri, 25 Oct 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के गांगी का रहने वाला एक युवक एक पखवारा पूर्व ही पुणे कमाने गया था। वहां तबीयत बिगड़ने पर दो दोस्तों संग घर आ रहा था। बुधवार को लखनऊ तक वह दोस्तों के साथ ही रहा, लेकिन लखनऊ से गाड़ी आगे बढ़ी तो वह अचानक गायब हो गया।
दोस्तों ने इसकी सूचना तत्काल उसकी पत्नी को दी। पत्नी थाने पहुंच पति की खोजबीन के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के गांगी गांव निवासी मनीष चौहान घर की माली हालत सुधारने के लिए करीब पांच माह पहले दुबई कमाने गया था, वहां चार माह रहने के बाद ही उसके सिर और आंख में दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन

करीब बीस दिन पहले ही दुबई से घर आ गया। घर आने के बाद फिर से उसे कर्ज भरने की चिंता संतानें लगी। पत्नी राधिका का कहना है कि कर्ज भरने के लिए मनीष दुबई से लौटने के पांच दिन बाद ही गांव के कुछ लोगों के साथ पुणे कमाने चले गए, लेकिन वहां भी उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।
मंगलवार को गांव के दो दोस्त मनीष को लेकर वहां से घर के लिए चल दिए। बुधवार को मनीष दोस्तों के साथ लखनऊ तक आया। उसके बाद जब ट्रेन चली तो कुछ देर बाद गायब हो गया।
विज्ञापन

दोनों दोस्तों ने मनीष की काफी तलाश किए, लेकिन पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस से भी कंप्लेन किया। दोस्तों ने पत्नी राधिका को इसकी जानकारी दी। राधिका खुखुंदू थाने पहुंच पुलिस से पति की तलाश करने की गुहार लगाई है।
राधिका का कहना है कि दुबई जाने के दौरान कर्ज अधिक हो गया था। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें