- बाहर रह कर राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार की जीविका चलता था युवक
- बड़े भाई से हुई गाली-गलौज व मारपीट के बाद उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहा खास कुंजी टोला निवासी एक युवक भाई से झगड़ा के बाद तनाव में आ गया। उसने परिवार के सभी सदस्यों के सोने के बाद टिन शेड में लगे लोहे के पाइप में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना मंगलवार की देर रात की। बुधवार की सुबह परिवार के सदस्य सोकर उठे और उसे लटका देख दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई थी। सूचना के बाद वह घर पहुंची।
क्षेत्र के जोकहां खास कुंजी टोला निवासी धर्मेंद्र चौहान (35) पुत्र चंद्रिका चौहान राजमिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की रात में किसी बात को लेकर भाई से गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद परिवार के लोग सोने चले गए। मारपीट की घटना आहत होकर युवक ने टिन शेड में लगे पाइप में रस्सी के सहारे फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। उसकी मौत के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। युवक के पिता की मृत्यु कुछ दिन पहले हुई थी। सूचना पर पहुंची सुरौली पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पति की मौत की सूचना पर पहुंची पत्नी रीना का रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। यही हाल उसकी माता ज्ञांति देवी का था। वह बदहवास होकर रोए जा रही थी। मृत युवक के दो बच्चे मुकेश (10) तथा मुलायम (8) के है।